Stock Market Holiday For Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर क्या आज NSE और BSE खुले रहेंगे? जानें ताजा अपडेट
डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आज, 14 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) बंद रहेंगे. ट्रेडिंग गतिविधियां बुधवार, 15 अप्रैल को फिर से शुरू होंगी.
Stock Market Holiday For Ambedkar Jayanti 2026: देश भर में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश के कारण आज भारतीय शेयर बाजार, यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) जैसे सभी सेगमेंट आज पूरी तरह से बंद रहेंगे.
निवेशक ध्यान दें कि आज के दिन कोई भी नया शेयर खरीदने या बेचने का ऑर्डर नहीं दिया जा सकेगा और न ही किसी मौजूदा ऑर्डर में कोई संशोधन (Modify) किया जा सकेगा. आज बाजार में होने वाला कोई भी लेनदेन अब सीधे अगले कारोबारी दिन, यानी बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को ही प्रोसेस किया जाएगा. यह भी पढ़े: Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में आज BSE और NSE में कारोबार बंद, जानिए कब खुलेगा मार्केट
कमोडिटी मार्केट का हाल
इक्विटी बाजारों के विपरीत, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में मिश्रित स्थिति देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार, आज सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग 5:00 बजे से फिर से शुरू होगी.वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन के लिए बंद रहेगा.
निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी
-
ट्रेडिंग का समय: सामान्य कारोबारी दिनों में बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहता है, लेकिन आज पूरी तरह से अवकाश है.
-
सेटलमेंट: आज एक सेटलमेंट हॉलिडे भी है, इसलिए यदि आपने 13 अप्रैल को कोई मुनाफा कमाया था, तो वह आपके अकाउंट बैलेंस में आज रिफ्लेक्ट नहीं होगा.
-
अगली छुट्टी: अप्रैल महीने में यह आखिरी बाजार अवकाश है. इसके बाद शेयर बाजार में अगली छुट्टी 1 मई 2026 को 'महाराष्ट्र दिवस' के अवसर पर होगी.
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं और उच्च उतार-चढ़ाव वाले दौर में निवेशकों को अपनी रणनीति के अनुसार योजना बनानी चाहिए। बाजार के बंद रहने के दौरान कोई भी ट्रेड निष्पादित नहीं होने के कारण, निवेशकों को कल सुबह बाजार खुलने पर अपनी स्थिति का आकलन करने की सलाह दी गई है.