What Is NPS?: एनएसपी क्या है? जानें नेशनल पेंशन सिस्टम कैसे रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने में कर सकता है मदद, क्या हैं इसके फायदे
PFRDA के नियमों के अनुसार, रिटायरमेंट के लिए बचत करने का इच्छुक कोई भी पात्र व्यक्ति एनएसपी में निवेश कर सकता है. वर्तमान नियमों के तहत 18 से 85 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक 'ऑल सिटिजन मॉडल' के तहत एनएसपी अकाउंट खोल सकते हैं. निर्धारित शर्तों के अनुसार अनिवासी भारतीय (NRI) और कुछ मामलों में विदेशी नागरिक भी इसमें निवेश कर सकते हैं.
What Is National Pension System: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित जीवन के लिए समय रहते बचत और निवेश करना बेहद जरूरी है. अगर आपने अभी तक रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त बचत नहीं की है, तो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह एक दीर्घकालिक (Long-Term) रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है, जिसमें नियमित निवेश के जरिए भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. 8th Pay Commission: क्या सरकार वापस लाएगी पुरानी पेंशन योजना? जानें ओल्ड पेंशन स्कीम के फायदे
एनएसपी क्या है?
एनएसपी (National Pension System) एक Defined Contribution Pension System है, जिसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) संचालित और नियंत्रित करती है. इस योजना के तहत व्यक्ति अपनी नौकरी या व्यवसाय के दौरान नियमित रूप से निवेश करता है. यह राशि अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश की जाती है, जिससे समय के साथ रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार होता है. हालांकि, एनएसपी से मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है. इसलिए यह कोई फिक्स्ड ब्याज (Fixed Interest) देने वाली योजना नहीं है.
एनएसपी में कौन निवेश कर सकता है?
PFRDA के नियमों के अनुसार, रिटायरमेंट के लिए बचत करने का इच्छुक कोई भी पात्र व्यक्ति एनएसपी में निवेश कर सकता है. वर्तमान नियमों के तहत 18 से 85 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक 'ऑल सिटिजन मॉडल' के तहत एनएसपी अकाउंट खोल सकते हैं. निर्धारित शर्तों के अनुसार अनिवासी भारतीय (NRI) और कुछ मामलों में विदेशी नागरिक भी इसमें निवेश कर सकते हैं.
निवेश के विकल्प
एनएसपी में निवेशक अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार अलग-अलग एसेट क्लास का चयन कर सकता है.
Equity (E): शेयर बाजार आधारित निवेश
Corporate Debt (C): कॉर्पोरेट बॉन्ड और डेट इंस्ट्रूमेंट्स
Government Securities (G): सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश
Tier-I और Tier-II अकाउंट में क्या अंतर है?
एनएसपी में दो प्रकार के अकाउंट उपलब्ध होते हैं.
Tier-I Account
यह मुख्य पेंशन अकाउंट होता है.
इसमें निकासी के नियम निर्धारित होते हैं.
इस खाते पर टैक्स लाभ भी मिल सकते हैं.
Tier-II Account
यह एक वैकल्पिक (Optional) निवेश खाता है.
इसे वही व्यक्ति खोल सकता है, जिसके पास पहले से सक्रिय Tier-I अकाउंट हो.
इसमें पैसे निकालने पर Tier-I जैसी सख्त पाबंदियां नहीं होतीं.
टैक्स लाभ Tier-I की तुलना में अलग होते हैं.
एनएसपी के प्रमुख फायदे
नेशनल पेंशन सिस्टम कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है.
रिटायरमेंट के लिए लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार करने में मदद.
कम लागत वाली पेंशन योजना.
इक्विटी, कॉर्पोरेट डेट और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश का विकल्प.
आयकर नियमों के तहत टैक्स लाभ.
नौकरी बदलने पर भी एनएसपी अकाउंट आसानी से नई संस्था के साथ जारी रखा जा सकता है.
नियमित निवेश और कंपाउंडिंग के जरिए लंबी अवधि में बेहतर कॉर्पस तैयार करने का अवसर.
अगर आप जल्द निवेश शुरू करते हैं, तो समय के साथ कंपाउंडिंग का लाभ मिलने से रिटायरमेंट तक एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा तैयार की जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2026 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

