बिजनेस

Good Friday Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे से शेयर बाजार में लंबी छुट्टी हुई शुरू, अब कब शुरू होगी ट्रेडिंग?

NSE remain open or closed on Good Friday : भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह लंबा ब्रेक है, क्योंकि बीएसई और एनएसई 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेंगे.

Good Friday Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे से शेयर बाजार में लंबी छुट्टी हुई शुरू, अब कब शुरू होगी ट्रेडिंग?

Share Market Holidays 2025 : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा लंबा ब्रेक लेकर आया है. बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) दोनों ही प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे के मौके पर पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इस प्रकार भारतीय शेयर बाजार में अब नियमित ट्रेडिंग सोमवार 21 अप्रैल 2025 से फिर शुरू होगी.

कमोडिटी बाजार भी रहेगा बंद

18 अप्रैल शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) दोनों के सुबह और शाम के सेशन पूरी तरह बंद रहेंगे. यानी कमोडिटी बाजार में भी शुक्रवार को किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी.

2025 की प्रमुख शेयर बाजार छुट्टियों की सूची (Stock Market Holiday List)

छुट्टी का नाम

 

तारीख दिन
महाराष्ट्र दिवस 1 मई 2025 गुरुवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 बुधवार
गांधी जयंती / दशहरा 2 अक्टूबर 2025 गुरुवार
दिवाली (लक्ष्मी पूजन) 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार
बलिप्रतिपदा 22 अक्टूबर 2025 बुधवार
प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव) 5 नवंबर 2025 बुधवार
क्रिसमस 25 दिसंबर 2025 गुरुवार

भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होती है. इसके अलावा, नियमित कारोबारी दिनों में सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक प्री-ओपनिंग सेशन होता है, जो बाजार को सुचारू रूप से खोलने में मदद करता है. वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है.

बाज़ार का हाल

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है. बुधवार 16 अप्रैल 2025 को बाजार में प्राइवेट बैंकों और चुनिंदा तेल-गैस कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जिससे सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बढ़त के साथ बंद हुए है. बीएसई सेंसेक्स 309 अंक बढ़कर 77,044 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 104.60 अंक की तेजी के साथ 23,433 पर पहुंचा. पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स में कुल 3,197 अंक और निफ्टी में 1,038 अंक की तेजी आई है.

इस दौरान इंडसइंड बैंक सेंसेक्स (Indusind Bank Sensex) में सबसे ज्यादा फायदे में रहा. इसके अलावा, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई और आईटीसी (Axis Bank, Adani Ports, Asian Paints, Bharti Airtel, SBI And ITC) के शेयरों में भी तेजी रही. वहीं, मारुति, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और सन फार्मा (Maruti, Infosys, Tata Motors, Bajaj Finance, L&T And Sun Pharma) के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. मिडकैप (Midcap) और स्मॉलकैप (Smallcap) शेयरों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. बीएसई मिडकैप में 0.6% और स्मॉलकैप में 0.9% की बढ़त दर्ज की गई है.

बाजार का माहौल कुल मिलाकर सकारात्मक रहा, जहां हर गिरते शेयर के मुकाबले दो शेयर चढ़ते नजर आए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).