सोमवार, अगस्त 17, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
UGC-NET June 2026 Re-Exam: एनटीए ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा परीक्षा की तारीखें घोषित कीं | Mumbai Weather Today: मुंबई आज का मौसम, मयानगरी में सोमवार को भारी बारिश की संभावना | How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Match Day 3 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ |
बिजनेस

Niva Bupa Share Price: 6% प्रीमियम के साथ खुला निवा बूपा आईपीओ, फिर लुढ़का

Niva Bupa IPO Share Price : घेरलू बाजार में प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद एनएसई पर निवा बूपा के शेयर 1.45% गिरकर 77 रुपये प्रति शेयर पर आ गए.

Niva Bupa Share Price: 6% प्रीमियम के साथ खुला निवा बूपा आईपीओ, फिर लुढ़का
Niva Bupa Share Price

Niva Bupa Health Insurance IPO listing : स्वास्थ्य बीमा कंपनी निवा बूपा हेल्थकेयर के आईपीओ की लिस्टिंग आज 14 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार में हुई. निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 78.5 रुपये पर सूचीबद्ध हुए, जो इसके इश्यू प्राइस 74 रुपये से 6.1% अधिक है. जबकि इसके स्टॉक एनएसई पर 5.5% प्रीमियम के साथ 78.14 रुपये पर सूचीबद्ध हुए. इस कंपनी को पहले मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से जाना जाता था.

घेरलू बाजार में प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद एनएसई पर निवा बूपा के शेयर 1.45% गिरकर 77 रुपये प्रति शेयर पर आ गए. बता दें कि निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के आईपीओ को सोमवार को बोली के अंतिम दिन तक 1.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, निवा बूपा आईपीओ को 17,28,57,143 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 31,13,62,800 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. जिसमें खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.73 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 2.06 गुना बोलियां मिली। गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे को 68 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला.

निवा बूपा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7 नवंबर से 11 नवंबर तक खुला था. कंपनी ने आम निवेशकों के लिए 2,200 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 70-74 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था. निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 990 करोड़ रुपये जुटाए.

2,200 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 800 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 1,400 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है. कंपनी ने पहले आईपीओ से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी.

यह भी पढ़े-Bitcoin Price: बिटकॉइन 93400 डॉलर के पार, झूमे निवेशक, जनवरी में छू सकता है $100000 का आंकड़ा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel