बिजनेस

Stock Market Open Today? 31 अक्टूबर को क्या खुला रहेगा शेयर बाजार, कब है दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग?

Diwali Muhurat Trading 2024 Date Time : शेयर मार्केट में दशकों से दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) कि परंपरा चली आ रही है.

Stock Market Open Today? 31 अक्टूबर को क्या खुला रहेगा शेयर बाजार, कब है दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग?
is market open today

Is Stock Market Closed On 31st October : देशभर में दिवाली की धूम है. हालांकि इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को है या 1 नवंबर को इसे लेकर लोगों में बड़ा कंफ्यूजन हैं. इस बीच निवेशकों के मन में भी यही सवाल उठ रहा है कि भारतीय शेयर बाजार में दिवाली की छुट्टी कब है और कब दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग होगा?

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के मौके पर घरेलू बाजार में छुट्टी रहेगी. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में भी किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं किया जाएगा. शेयर बाजार के सभी सेगमेंट इक्विटी, डेरिवेटिव और सिक्योरिटी लेंडिंग और बोरोविंग (SLB) सबका कामकाज बंद रहेगा. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी नहीं खुलेंगे.

भारतीय शेयर बाजार आज यानी 31 अक्टूबर 2024 को खुला रहेगा. हालाँकि, शेयर बाजार दिवाली 2024 के लिए शुक्रवार 1 नवंबर 2024 को बंद रहेगा.

शेयर बाजार के छुट्टियों के कैलेंडर देखें तो साल 2024 में कुल 16 दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी कोई-लेनदेन नहीं होगा और घरेलू बाजार बंद रहेंगे.

1 नवंबर को है मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें समय?

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए दिवाली बेहद खास होती है. इस दिन शेयर बाजार सुबह नहीं, बल्कि शाम में एक घंटे के लिए खुलता है. इसे दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) कहते हैं. शेयर मार्केट में दशकों से दिवाली के दिन यह परंपरा चली आ रही है.

यदि आप दिवाली 2024 के शुभ दिन शेयर मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग करना चाहते है तो तैयार रहें. इस साल एक घंटे का विशेष दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को शाम 6 बजे से 7 बजे तक होगा.

यह भी पढ़े-Diwali Muhurat Trading 2024: 1 नवंबर को शाम 6 बजे है मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें इसका महत्व और इतिहास

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).