पर्सनल लोन की पूरी जानकारी: लोन पाने की शर्तें, ब्याज़ दर, EMI, ज़रूरी दस्तावेज़ और लोन चुकाने की प्रक्रिया

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

पर्सनल लोन की मदद से आप अपनी कोई भी कीमती चीज गिरवी रखे बिना, पहले से तय या अचानक आने वाले खर्चों को आराम से पूरा कर सकते हैं. आप मेडिकल इमरजेंसी से लेकर आगे की पढ़ाई, कहीं घूमने जाने, शादी, पुराने कर्ज़ चुकाने, घर की मरम्मत या दूसरे जरूरी खर्चो को पूरा करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं.

बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के जरिए, आप एलिजिबिलिटी और लागू शर्तों के आधार पर 40,000 रुपये से 55 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, और उसे 12 महीने से 108 महीने तक की समय-सीमा में चुका सकते हैं.

पर्सनल लोन क्या होता है?

पर्सनल लोन एक तरह का अनसिक्योर्ड लोन होता है, और इसके लिए किसी कोलेटरल की ज़रूरत नहीं होती है. आपको लोन की रकम मिल जाती है जिसे आप चुनी हुई समय-सीमा के भीतर पहले से तय EMI के ज़रिए चुकाते हैं.

आप अपनी ज़रूरतों और पैसे चुकाने की क्षमता के हिसाब से लोन की रकम और उसे चुकाने की समय-सीमा चुन सकते हैं. ब्याज़ दर लोन लेने की कुल लागत पर असर डालती है, जबकि लोन की समय-सीमा से तय होता है कि आपकी EMI कितनी होगी और आपको कुल कितना ब्याज़ देना होगा.

पर्सनल लोन को फाइनेंसिंग का सुविधाजनक विकल्प क्यों माना जाता है?

पर्सनल लोन के जरिए आप अपनी जमा-पूंजी का उपयोग किए बिना या कोई संपत्ति बेचे बिना किसी भी खर्च को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं. इसमें आपको किसी बड़े खर्चे को पूरा करने और उस रकम को महीने की छोटी-छोटी किस्तों में बांटने की सुविधा मिलती है.

इसके मुख्य फायदों में ये सारी बातें शामिल हैं:

ज़रूरी सुझाव: लोन के तौर पर बस उतनी ही रकम लें जितनी आपको ज़रूरत हो। ज़्यादा लोन लेने से आपकी EMI और ब्याज़ की कुल लागत दोनों बढ़ सकती है.

आप किन खर्चो को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन का उपयोग कर सकते हैं?

आप पहले से तय और तुरंत सामने आने वाले कई तरह के खर्चों को पर्सनल लोन की मदद से पूरा कर सकते हैं। सामान्य तौर पर इसके कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

पर्सनल लोन आपके लिए सही है या नहीं, यह आपकी ज़रूरतों, लोन चुकाने की क्षमता और लोन की शर्तों पर निर्भर करता है.

पर्सनल लोन पाने के लिए जरूरी शर्तें क्या हैं?

पर्सनल लोन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, यानी पर्सनल लोन पाने की शर्तें लोन देने वाले संस्थान, आवेदक की प्रोफाइल, उसकी इनकम, क्रेडिट हिस्ट्री और इससे जुड़ी अन्य बातों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.

आवेदन करने से पहले, इन बातों पर अच्छी तरह गौर करें:

मापदंड आवश्यकता
राष्ट्रीयता भारतीय
उम्र 21 साल से 80 साल तक*
नौकरी पब्लिक, प्राइवेट या MNC
CIBIL स्कोर 650 या उससे ज्यादा
ग्राहक का प्रोफ़ाइल खुद का रोजगार या नौकरीपेशा

 

*लोन की समय-सीमा पूरी होने पर आपकी उम्र 80 साल या उससे कम होनी चाहिए

बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, लोन पाने के लिए जरूरी शर्तों पर अच्छी तरह गौर कर लेना चाहिए. किसी शर्त को पूरा करने का मतलब यह नहीं है कि लोन को मंजूरी मिल जाएगी, क्योंकि आखिर में मंजूरी वेरिफिकेशन और लागू शर्तों के आधार पर ही मिलती है.

ज़रूरी सुझाव: लोन की रकम चुनने से पहले अपनी मौजूदा EMIs और महीने के खर्चों पर अच्छी तरह गौर करना जरूरी है. इससे आपको लोन चुकाने के लिए ऐसी समय-सीमा चुनने में मदद मिल सकती है, जो आपके बजट के हिसाब से सही हो.

पर्सनल लोन के लिए आपको किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?

लोन पाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ आपके रोज़गार के प्रकार और आवेदन में मांगी गई जानकारी पर निर्भर हैं. आपको पहचान और पते के प्रमाण, इनकम से जुड़े दस्तावेज़ और बैंकिंग संबंधी जानकारी की ज़रूरत पड़ सकती है.

आवेदन प्रक्रिया के लिए इन दस्तावेज़ों की ज़रूरत हो सकती है:

सही और पूरी जानकारी देकर आप वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान होने वाली देरी से बच सकते हैं.

ब्याज़ दरें और EMI आपके लोन की लागत पर कैसे असर डालते हैं?

ब्याज़ दर से यह तय होता है कि आपको अपने लोन पर कितना ब्याज़ देना होगा. बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन की ब्याज़ दरें, लागू शर्तों के आधार पर सालाना 10% से 30.5% के बीच हो सकती हैं.

आपकी EMI मुख्य रूप से लोन की रकम, ब्याज़ दर और लोन चुकाने की समय-सीमा पर निर्भर करती है. लोन चुकाने की समय-सीमा लंबी होने से महीने की EMI कम हो सकती है, लेकिन लोन की समय-सीमा के दौरान आपको कुल मिलाकर ज्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ सकता है.

पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, अपनी हर महीने की इनकम और पहले से चल रही देनदारियों से अपनी नई EMI की तुलना जरूर कर लें.

ज़रूरी सुझाव: लोन की रकम चुकाने की समय-सीमा चुनने से पहले पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से अलग-अलग विकल्पों की तुलना जरूर करें.

आप पर्सनल लोन के लिए किस तरह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?

आप नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  1. लोन के लिए अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानें – बजाज फाइनैंस की वेबसाइट पर पर्सनल लोन पेज पर जाएँ, अपनी जरूरत के हिसाब से लोन की रकम भरें, लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें और लोन के लिए अपनी एलिजिबिलिटी के बारे में जानने के लिए "चेक लोन ऑफ़र" पर क्लिक करें.
  2. अपनी निजी जानकारी भरें – अपनी जरूरत के हिसाब से लोन का ऑफ़र पाने के लिए अपनी निजी, आर्थिक और नौकरी से जुड़ी जानकारी भरें.
  3. अपने लोन ऑफ़र पर गौर करें – अपने ऑफ़र में दी गई जानकारी को अच्छी तरह देखें और ज़रूरी हो तो लोन की रकम या लोन चुकाने की समय-सीमा में बदलाव करें.
  4. KYC वेरिफिकेशन पूरा करें – आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पहचान और बैंक की जानकारी को वेरीफाई करें.
  5. लोन स्पेशलिस्ट से बात करें – आवेदन जमा होने के बाद, एक एग्जीक्यूटिव आपसे संपर्क करके आगे की प्रक्रिया के बारे में बताएगा.

आखिर में लोन की रकम, ब्याज़ दर, समय सीमा और बाकी शर्तें आपके प्रोफ़ाइल और लागू शर्तों पर निर्भर करती हैं.

पर्सनल लोन लेने से पहले किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है?

पर्सनल लोन चुनने से पहले, इन बातों पर अच्छी तरह गौर करें:

ज़िम्मेदारी से लोन लेने का मतलब सिर्फ हर महीने की EMI देखने के बजाय लोन की कुल लागत को अच्छी तरह समझना है.

अपने पर्सनल लोन के विकल्पों पर गौर करें

पर्सनल लोन की मदद से आप पहले से तय या अचानक आने वाले खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं और उसे बाद में हर महीने किस्तों में चुका सकते हैं. लोन लेने से पहले अपनी जरूरत को समझें, लोन चुकाने की कुल लागत की तुलना करें और ऐसी समय-सीमा चुनें जो आपके बजट के हिसाब से सही हो.

आप लोन की शर्तों और ज़रूरी दस्तावेज़ों की जानकारी देखने के बाद, बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के लिए अपनी एलिजिबिलिटी की जाँच कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

* 24 घंटे के भीतर लोन की रकम पाने की सुविधा, ज़रूरी दस्तावेज़ों, वेरिफिकेशन और लागू शर्तों के पूरा होने पर निर्भर है.

* नियम व शर्तें लागू

Share Now