ऑटो

मारुति ने ऑल्टो 800 को लांच किया इन नए शानदार फीचर्स के साथ, मात्र इतने कीमत में ला सकते हैं घर

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर से ऑल्टो 800 (Alto 800) को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. नई ऑल्टो 800 में सबसे खास बात यह है कि इसमें अब आपको BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन मिलेगा.

मारुति ने ऑल्टो 800 को लांच किया इन नए शानदार फीचर्स के साथ, मात्र इतने कीमत में ला सकते हैं घर
ऑल्टो 800 (Photo Credits: Maruti Suzuki.com)

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने एक बार फिर से ऑल्टो 800 (Alto 800) को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. नई ऑल्टो 800 में सबसे खास बात यह है कि इसमें अब आपको BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके तीन वेरियंट बाजार में उतारे गए हैं. जिनकी कीमत 2.93 लाख से शुरू होकर 3.71 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है.

बता दें कि कंपनी ने इस बार नई ऑल्टो के स्पेसिफिकेशन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. इसमें आपको 796 सीसी का F8D 3 सिलिंडर इंजन मिलेगा जो 69 एनएम टॉर्क के साथ 47 बीएचपी की पावर देगा. सीएनजी और पेट्रोल वेरियंट में आने वाली इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स होंगे. कंपनी का दावा है कि ये कार 22.05 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगी.

यह भी पढ़ें- नवंबर के महीने में ये 10 गाडियां सबसे ज्यादा बिकी

नई ऑल्टो 800 के डिजाइन में भी कंपनी ने काफी बदलाव किया है. इंडिया में डैशबोर्ड का डिजाइन भी नया है. डैशबोर्ड और सीटों दोनों को ड्यूल टोन कलर थीम दी गई है. हालांकि इसमें रेनॉ डस्टर की तरह ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट नहीं मिलेगा लेकिन मारुति ने इसमें एक ब्लू टूथ से लैस स्मार्ट प्ले डॉक दिया है जिसमें आप अपने स्मार्ट फोन को लगाकर उसे कार के टचस्क्रीन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2019 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).