ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर को लेकर एक और वीडियो सामने आया है जहां एक यूजर अपना हाल बयान कर रहा है. उन्होंने बताया कि वह ओला के सर्विस सेंटर में खड़े है और कई स्कूटी ख़राब है. उन्होंने अपना नया स्कूटर 2 महीने पहले लिया था. वे सर्विस सेंटर में मरम्मत के लिए इंतजार कर रहे अन्य वाहनों को देखकर वे निराश हो गए. कॉमेडियन कुनाल कामरा (Kunal Kamra Ola Electric) ने भी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ओला से जुडी एक तस्वीर साझा की थी. सोशल मीडिया पर कुनाल और ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल दोनों के बीच हुई तीखी बहस हुई थी.
बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर्स को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ग्राहकों की ओर से असंतोष जताया जा रहा है. ईवी स्कूटर्स की क्वालिटी और सर्विस में आ रही दिक्कतों को लेकर सरकार की ओर से कंपनी को नोटिस दिया जा चुका है.
Another paid review of OLA Service Centre.
Give him a job offer @bhash 🤣 pic.twitter.com/IGTko78Dv2
— Kapil (@kapsology) October 8, 2024













QuickLY