बजाज ऑटो ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड, सितंबर में बेची 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि इस साल सितंबर महीने में उसकी कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5,02,009 इकाइयों पर पहुंच गयी.
नई दिल्ली: वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि इस साल सितंबर महीने में उसकी कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5,02,009 इकाइयों पर पहुंच गयी. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कुल 4,28,752 वाहन बेचे थे.कंपनी ने जारी बयान में कहा कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल की 2,81,779 इकाइयों की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़कर 3,11,503 इकाइयों पर पहुंच गयी.
इस दौरान घरेलू बाजार में मोटरसाइकिलों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,73,029 इकाइयों पर पहुंच गयी. यह भी पढ़े-ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 बाइक
व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 34,361 इकाइयों से बढ़कर 38,474 इकाइयों पर रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

