Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने देश भर में सभी वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट यानि प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र बनाने और पीयूसी डेटाबेस को राष्ट्रीय रजिस्टर से जोड़ने की अधिसूचना जारी की है. इस नियम के बाद देशभर में एक समान प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की शुरुआत होने जा रही है.
यह अध्ययन पीठ के निचले हिस्से में पुराने दर्द (सीएलबीपी) से पीड़ित 50 साल की आयु वाले उन 100 रोगियों पर किया गया, जिनका इस बीमारी से गुजरने का 3 साल का इतिहास था.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बुधवार को एक नए अध्ययन की रिपोर्ट प्रकाशित की. इसमें बताया गया कि कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरक्षण क्षमता विकसित करने के नजरिए से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक है. आईसीएमआर ने इसकी जानकारी 16 जून को एक ट्वीट के जरिए दी.
भारतीय परंपरा में श्री गणेश प्रथम पूज्य हैं. बुद्धि और समृद्धि के देवता माने जाते हैं. संध्या वंदन से लेकर किसी भी अनुष्ठान में, सर्वप्रथम श्री गणेश की आराधना की जाती है. इन्हीं गौरीनंदन गणेश की कथा पर आधारित, धारावाहिक का प्रसारण दूरदर्शन पर होने जा रहा है.
बाजार में जल्द ऐसा हैंड-सेनिटाइजर उपलब्ध हो जायेगा, जो पर्यावरण को कोई क्षति नहीं पहुंचाता और जो इतना कोमल है कि उसे लगाने से हाथों में सूखापन नहीं आता. यह सेनिटाइजर अलकोहल मुक्त है. साथ ही यह न तो ज्वलनशील है और न टॉक्सिक, यानी यह बिलकुल जहरीला नहीं है.
सीबीएसई और आईसीएसई ने 10वीं के बाद 12वीं की भी परीक्षा रद्द कर दी है, जिसके बाद अब बोर्ड ने कहा है कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा. सीबीएसई की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि छात्रों की दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे.
हम सब झांसी की रानी को जानते हैं. अपने पाठ्यपुस्तकों में उनकी वीरता की गाथा पढ़ी है. तभी तो, अगर आज भी कहीं “खूब लड़ी मर्दानी”, यह पंक्ति सुनते हैं, तो आगे की कविता अपने आप याद आ जाती है. यह रानी लक्ष्मी बाई के अभूतपूर्व शौर्य का ही परिणाम है, कि आज भारत के बच्चे-बच्चे की वाणी पर उनका नाम है...
मुंबई में हल्की बारिश हुई नहीं कि लोगों का जीना मुहाल हो जाता है. दरअसल, ऐसी परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो जाता है और मुसाफिरों को कई बार काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. मुसाफिरों की इन्हीं दिक्कतों को सहुलियत में बदलने के लिए भारतीय रेलवे की आरपीएफ ने ''रेलवे फ्लड टीम'' का गठन किया है.
भारत में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला, तेल की एक विस्तृत श्रृंखला में दिखाई पड़ रहा है. उपभोक्ता कार्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक महीने से खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आ रही है.
आपातकालीन स्थितियों में प्रधानमंत्री की नागरिक सहायता और राहत (पीएम केयर्स) कोष ट्रस्ट ने डीआरडीओ द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और कल्याणी में दो 250 बिस्तरों वाले अस्थायी कोविड अस्पतालों की स्थापना के लिए 41.62 करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया है.
वायरल ग्रोथ की प्रक्रिया में वेरो कोशिकाएं पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं. इसके बाद इस बड़े वायरस को भी मार दिया जाता है (निष्क्रिय कर दिया जाता है) और शुद्ध किया जाता है. मारे गए इस वायरस का प्रयोग अंतिम टीका बनाने के लिए किया जाता हैऔर अंतिम टीका बनाने में कोई बछड़ा सीरम का उपयोग नहीं किया जाता है.
कोरोना वायरस से नेगेटिव आने के बाद भी लोगों में पोस्ट कोविड के लक्षण विद्यमान रहते हैं. ऐसे में खुद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. इस बारे में फेफड़े और टीबी विशेषज्ञ डॉ. निखिल नारायण बंते ने बताया कि महामारी की दूसरी लहर में कोविड-19 हो कर उससे ठीक हो जाने वाले बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 सिंड्रोम का सामना कर रहे हैं
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीते मंगलवार को कर दिया गया. 15 सदस्यीय टीम में दो विकेटकीपर और 5 तेज गेंदबाजों का चयन हुआ है. भारतीय टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को चुना गया है, वहीं विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और रिद्धिमान साहा को भी स्क्वॉड में रखा गया है.
देश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है.अगले कुछ दिनों में केरल समेत पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश को लेकर केरल के कई इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। केरल के अलावा तेलंगाना, गोवा और कर्नाटक में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
ये महिलाएं, जंगलों से साल का पत्ता संग्रह कर, उन पत्तों से प्लेट बना कर साप्ताहिक हाट बाजारों के अलावा होटलों में बेच कर अच्छी आमदनी कर रही हैं. इस कारोबार से सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हुई हैं, इससे न केवल इनके जीवन स्तर में बदलाव आया है बल्कि इनके बच्चों की परवरिश में भी पहले से अधिक बेहतरी आई है.
पांचवें वरीय सितसिपास ने पहले दो सेट 7-6, 6-2 से जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने अगले दो सेट 6-3, 6-2 से जीतकर मुकाबले को पांचवें और निर्णायक सेट में खींच दिया. सितसिपास ने फाइनल मुकाबले में जोकोविच को जबरदस्त टक्कर दी और मैच के अंतिम क्षणों तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा.
1 जून को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के कुछ ट्वीटस को ट्विटर ने यह कहते हुए बैन कर दिया था कि ये उनके गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहा है, जिसके बाद से ही सरकार और ट्विटर के बीच तनाव शुरू हो गया था.
कहते हैं हौसले और मेहनत के बल पर दुनिया जीती जा सकती है. महाराष्ट्र के सतारा जिले की सुरेखा ने भी दुनिया जीती. ऐसी दुनिया जिसमें पटरियों पर रेल दौड़ाने का जिम्मा सिर्फ पुरुषों का था.
बेटियों को सम्मान दिलाने के लिए शुरू किया गया सेल्फी विद डॉटर अभियान, अब 6 साल का सफर पूरा कर चुका है. इस सफर की शुरुआत 9 जून 2015 को हरियाणा से हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की.
'करें योग, रहें निरोग' यह कहावत यूं ही नहीं बनी. जी हां, शारीरिक और मानसिक उपचार के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण है. हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए.