Delhi Heatwave Alert: दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीटवेव का अलर्ट, 2 दिनों में ही पारा 41 डिग्री पार जाने की संभावना
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में मंगलवार से मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने लगेगा. आज सुबह के समय तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. बीते दिनों हुई आंधी व बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी. अब मौसम साफ है.