सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान सियाचिन से सामने आया हैरतअंगेज वीडियो, जवान ने हथौड़े से तोड़े अंडे, देखें वीडियो
सियाचिन में जीवन कितना कठिन है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां तैनात सैनिकों ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे अंडों को हथौड़े से तोड़ते नजर आ रहे हैं. सियाचिन में तापमान शून्य से नीचे 40 डिग्री से लेकर शून्य से नीचे 70 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.