CM Fadnavis on Rahul Gandhi: सीएम फडणवीस का राहुल को दो टूक जवाब, कहा- 'कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया था. सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन, कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे?