Russia-Ukraine War: युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे तमिलनाडु के करीब 2500 छात्र, परिजन चिंतित
मदुरै के एक व्यापारी आर वाडिवेलु (45), जिनकी बेटी अमृता शिवम यूक्रेन के कीव विश्वविद्यालय में चिकित्सा की छात्रा हैं, हमले के बाद चिंतित हैं. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं उसे वापस लौटने के लिए बुला रहा था, जब भारत सरकार ने उड़ानें तैनात की थीं और माहौल अपेक्षाकृत शांत था. हालांकि, उसने परिवार से कहा कि वे परीक्षा के बीच में हैं और वे अभी नहीं आ सकते हैं."