Under-20 World Championship 2023: प्रिया मलिक ने महिला कुश्ती में रच इतिहास, अंडर20 विश्व चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारत की प्रिया मलिक ने 2023 अंडर20 विश्व चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन बनकर महिला कुश्ती में इतिहास रच दिया. पूर्व विश्व कैडेट चैंपियन प्रिया ने 2022 अंडर20 विश्व चैंपियनशिप में जीते गए रजत पदक के रंग में सुधार किया, महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं.