Rajasthan Heavy Rain: राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में स्कूल बंद
राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर कई जिलों ने 28-29 जुलाई को स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है. बारां, अंता, बांसवाड़ा, कोटा, डूंगरपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ जिलों के जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं.