देश की खबरें | 25 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट में जब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बात होती है तो डॉन ब्रैडमैन का नाम लिया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड का पहाड़ इतना ऊंचा था कि उसे लांघने में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को कई बरस लगे। हालांकि उनके कुछ रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। 25 फरवरी 2001 को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाले सर डोनाल्ड जार्ज ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 के औसत से 6,996 रन बनाए। उनकी रनसंख्या के आंकड़े को भले ही बहुत से बल्लेबाजों ने पार कर लिया हो, लेकिन उनके उन औसत को आज तक कोई बल्लेबाज छू भी नहीं पाया है।