सीएम Arvind Kejriwal ने कहा- दिल्ली में स्कूलों को खोलने की फिलहाल कोई योजना नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर निकट भविष्य में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया. केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसा कि हम अंतरराष्ट्रीय प्रवृत्ति देख रहे हैं, कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका है.