UP Elections 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- सपा समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने कर ली है विदेश भागने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पांच साल पहले लोगों को राज्य में बिजली नहीं मिलती थी. तब बिजली की जाति और मजहब हुआ करता था, तब बिजली आती भी नहीं थी. मगर भाजपा सरकार के शासन में बिना किसी भेदभाव के सबको बिजली मिल रही है. उन्होंने कहा कि अब नौजवानों को रोजगार मिल रहा है और स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, यूनिवर्सिटी और मेडिकल कालेज बन रहे हैं.