विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र: 2021 में 2.3 अरब लोगों को भोजन सामग्री जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली संयुक्त राष्ट्र की पांच एजेंसियों- संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन, विश्व खाद्य कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष- के प्रमुखों ने कहा, ‘‘विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति’’ 2021 के आंकड़ों के आधार पर एक गंभीर तस्वीर पेश करती है। इसमें कहा गया है कि आंकड़ों से ‘‘इसे लेकर कोई भी संदेह दूर हो जाना चाहिए कि दुनिया भुखमरी, खाद्य असुरक्षा और कुपोषण को समाप्त करने के अपने प्रयासों में पीछे जा रही है।’’