विदेश की खबरें | शाहबाज शरीफ को एससीओ सम्मेलन का न्योता देने पाकिस्तान जाएंगे संगठन के महासचिव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महासचिव राजदूत झांग मिंग जल्द इस्लामाबाद के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को उज्बेकिस्तान में 15-16 सितंबर को होने वाले एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करेंगे। शुक्रवार को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।