देश की खबरें | प्राणी उद्यानों में ‘बर्ड फ्लू’ से सुरक्षा के लिए उच्चतम सतर्कता बरती जाए: आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रदेश में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) संक्रमण की आशंका को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त प्राणी उद्यानों, पक्षी विहारों, राष्ट्रीय उद्यानों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए।