खेल की खबरें | जेवरेव ने मेदवेदेव पर दमदार जीत से एटीपी फाइनल्स का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच को तीन सेट में हराने के बाद जेवरेव ने और बेहतर खेल दिखाया और मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच को तीन सेट में हराने के बाद जेवरेव ने और बेहतर खेल दिखाया और मेदवेदेव को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

जेवरेव ने शुरू से हावी होने की रणनीति अपनायी और यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव को कोई मौका नहीं दिया।

जेवरेव ने बाद में कहा, ‘‘यह मेरी रणनीति का हिस्सा था। वह दुनिया में बेसलाइन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है और उसके खिलाफ आपको अंकों पर नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत पड़ती है और आज मैंने यही किया और इसलिए मैं सफल रहा।’’

इस महीने के शुरू में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जोकोविच ने भी मेदवेदेव के खिलाफ यही रणनीति अपनाकर जीत दर्ज की थी।

इससे पहले पियरे ह्यूज हरबर्ट और निकोलस माहूट ने राजीव राम और जो सेलिसबरी को 6-4, 7-6 (0) से हराकर युगल खिताब जीता।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\