जरुरी जानकारी | फाइव9 का 14.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण करेगी जूम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौर में जूम का कारोबार तेजी से बढ़ा है।

कोविड-19 महामारी के दौर में जूम का कारोबार तेजी से बढ़ा है।

यह सौदा जूम के दो साल पहले बाजार मूल्यांकन से कहीं अधिक है। उस समय वह 9 अरब डॉलर से अधिक राशि जुटाने के लिये सूचीबद्ध हुई थी।

जूम के संस्थापक और सीईओ(मुख्य कार्यपालक अधिकारी) एरिक युआन ने रविवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि अधिग्रहण से 24 अरब डॉलर के संपर्क केंद्र बाजार को जोड़कर कंपनी के दीर्घकालिक विकास में तेजी आएगी।

युआन ने कहा कि यह सौदा जूम फोन यानी क्लाउड फोन सिस्टम के लिये भी फायदेमंद है। इस क्षेत्र में मजबूत मांग देखी जा रही है।

जूम ने आज जो सौदा किया है, वह उसके लिये 2019 में उस समय सोच से बाहर था, जब वह सूचीबद्ध के लिये गया था। महामारी के साथ जूम घर-घर में चर्चित हो गया।

वर्ष 2020 की शुरूआत में कंपनी का शेयर 70 डॉलर प्रति इक्विटी था जो पांच गुना हो गया है।

सौदे के तहत फाइव9 इंक के शेयरधारक अपने प्रत्येक एक शेयर के बदले जूम के 0.5533 शेयर लेंगे। जूम के शुक्रवार को बंद भाव के हिसाब से फाइव9 को प्रति शेयर 200.28 डॉलर का भाव मिलेगा।

सौदा 2022 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\