जरुरी जानकारी | जिंका लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को अंतिम दिन तक मिला 1.86 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रक परिचालकों के लिए डिजिटल मंच- जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 1.86 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर ट्रक परिचालकों के लिए डिजिटल मंच- जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 1.86 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बिक्री में 4,19,40,018 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि बिक्री के लिए 2,25,67,270 शेयरों की पेशकश की गई थी।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 2.76 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 1.65 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 24 प्रतिशत अभिदान मिला।

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 501 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

इस 1,115 करोड़ रुपये के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) का मूल्य दायरा 259-273 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ 550 करोड़ रुपये के नए शेयरों के निर्गम और 2.06 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। प्रवर्तकों और विक्रय शेयरधारकों द्वारा लाए गए ओएफएस का मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर 565 करोड़ रुपये बैठता है।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 200 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल बिक्री और विपणन पहल के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)