विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने यूक्रेनी शहर बखमुत पर रूस के कब्जे से इनकार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जापान के हिरोशिमा में जी-7 समूह की बैठक में शहर की स्थिति के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘‘आज की तारीख तक बखमुत पर रूस का कब्जा नहीं है।’’

इससे पहले बखमुत की स्थिति के बारे में शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की ने एक सवाल का अंग्रेजी में जवाब दिया था और उनके जवाब की कई लोगों ने यह कहते हुए व्याख्या की थी कि शहर रूसी सेना के हाथों में चला गया है।

जेलेंस्की ने कहा था, ‘‘आज बखमुत केवल हमारे दिलों में है। वहां कुछ भी नहीं बचा है।’’

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसकी निजी सेना ‘वैगनर’ ने रूसी सैनिकों की मदद से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा जमा लिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)