विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने नार्वे की संसद को संबोधित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नार्वे की 169 सदस्यीय संसद स्टॉर्टिनजेट को लाइव वीडियो के जरिये संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि यूरोप का भविष्य अब निर्धारित किया जा रहा है। यूक्रेन में रूसी सैन्य गतिविधियों के बारे में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस के लिए यहां कोई प्रतिबंधित लक्ष्य नहीं है।

नार्वे की 169 सदस्यीय संसद स्टॉर्टिनजेट को लाइव वीडियो के जरिये संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि यूरोप का भविष्य अब निर्धारित किया जा रहा है। यूक्रेन में रूसी सैन्य गतिविधियों के बारे में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस के लिए यहां कोई प्रतिबंधित लक्ष्य नहीं है।

विभिन्न देशों की संसद को संबोधित करने के क्रम में जेलेंस्की ने यूक्रेन के सांसदों को संबोधित किया। इसके पहले वह अमेरिका, ब्रिटेन, स्वीडन, जर्मनी, कनाडा, इजरायल, जापान और यूरोपीय संघ को संबोधित कर चुके हैं।

-----------

यूक्रेन के पूर्व में रूसी सेना की गतिविधि में तेजी

कीव: यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसके देश के पूर्वी हिस्से में रूसी सेना ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रूस ने खारकीव के दक्षिण में इजयूम के पास अपनी सैन्य गतिविधि बढ़ा दी है। यह भी कहा गया कि पूर्वी दोनेस्क इलाके में रूसी बलों ने बमबारी और हमले तेज कर दिये हैं।

--------

डेनमार्क सरकार बिजली बिल से प्रभावित लोगों को देगी राहत

कोपेनहेगन : डेनमार्क की सरकार ने अधिक बिजली बिल से प्रभावित लोगों के लिए एकमुश्त करमुक्त सब्सिडी का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। योजना के तहत करीब 4,19,000 घरों के लोगों को 6000 क्रोनर (891 अमेरिकी डॉलर) प्राप्त करेंगे।

इसके पहले रूसी हमले से पूर्व भी 3.2 लाख घरों के लोगों को मदद के रूप में 3750 क्रोनर प्राप्त हुए थे। ऊर्जा मंत्री डान जोर्जेंसन ने कहा कि युद्ध के कारण ऊर्जा बाजर में अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम पर 29.7 करोड़ अमेरिकी डॉलरी खर्च करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\