जरुरी जानकारी | जी एंटरटेनमेंट का शेयर कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक टूट गया।
नयी दिल्ली, 23 फरवरी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक टूट गया।
मीडिया कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के इंडसइंड बैंक की याचिका को मंजूरी देने के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया।
कंपनी का शेयर बीएसई में दिन के कारोबार में 14.23 प्रतिशत घटकर 176.60 रुपये रह गया, जो इसका 52 सप्ताह में निचला स्तर है।
हालांकि बाद में इसमें 3.47 प्रतिशत का सुधार हुआ और यह 198.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ
एनएसई में कंपनी का शेयर दिन के कारोबार के दौरान 14.44 प्रतिशत टूटकर 176.55 रुपये रह गया, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। हालांकि बाद में यह 199.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)