जरुरी जानकारी | जी बोर्ड ने ईजीएम बुलाने के इनवेस्को के अनुरोध को ठुकराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने के शेयरधारकों, इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने के शेयरधारकों, इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के अनुरोध को खारिज कर दिया है।

शुक्रवार को हुई बैठक में, कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने अल्पांश शेयरधारकों की मांग को खारिज कर दिया और उसे अवैध करार दिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अक्टूबर 2021 को हुई बैठक में, बोर्ड इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मांग गलत और अवैध है। इस बारे में इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड्स और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी को सूचना दे दी गयी है कि कंपनी असाधारण आम बैठक बुलाने में असमर्थ है।’’

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने बृहस्पतिवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए ईजीएम बुलाने के इनवेस्को के अनुरोध पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया था।

अमेरिकी कंपनी इनवेस्को ने ईजीएम बुलाने, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका के साथ-साथ दो अन्य निदेशकों को हटाने तथा छह नए निदेशकों की नियुक्ति के साथ बोर्ड का पुनर्गठन करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की थी।

कंपनी के अनुसार, अनुभवी पेशेवरों वाले बोर्ड ने मांग के विभिन्न कानूनी और सांविधिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया और चर्चा की।

अल्पांश शेयरधारकों की याचिका पर एनसीएलटी चार अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपनहेइमेर डेवलपिंग मार्केटिंग्स फंड) का ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के साथ जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड