जरुरी जानकारी | यूट्यूब ने सामुदायिक मानकों के उल्लंघन पर भारत में 19 लाख वीडियो हटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग मंच यूट्यूब ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन पर 19 लाख से अधिक वीडियो हटा दिए थे।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग मंच यूट्यूब ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत में सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन पर 19 लाख से अधिक वीडियो हटा दिए थे।

यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश में मंच से हटाए गए वीडियो के मुकाबले अधिक है। यूट्यूब की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समीक्षाधीन तिमाही में यूट्यूब ने वैश्विक स्तर पर सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने पर 64.8 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे। इनमें 19 लाख से अधिक वीडियो भारत के ही रहे।

यूट्यूब की 'सामुदायिक दिशानिर्देश प्रवर्तन' रिपोर्ट से यह जानकारी मिलती है कि वीडियो स्ट्रीमिंग मंच को किस तरह की शिकायतें मिलीं और उसने उन पर क्या कार्रवाई की।

यूट्यूब ने भारत में शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जनवरी-मार्च 2023 के दौरान 19 लाख से अधिक वीडियो हटा दिए। इसकी तुलना में अमेरिका में 6.54 लाख वीडियो, रूस में 4.91 लाख वीडियो और ब्राजील में 4.49 लाख वीडियो हटाए गए।

यूट्यूब ने कहा, ''हम मशीन लर्निंग और समीक्षकों दोनों का इस्तेमाल करके अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों को लागू करते हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\