जरुरी जानकारी | उद्योग लगाने के लिए कड़ी मेहनत करें युवाः राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को युवाओं से उद्योग लगाने के लिए कड़ी मेहनत करने और वर्ष 2030 तक देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सच करने को कहा।

कोटा, चार मार्च केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने शनिवार को युवाओं से उद्योग लगाने के लिए कड़ी मेहनत करने और वर्ष 2030 तक देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना सच करने को कहा।

राणे ने राजस्थान में कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित एमएसएमई मेला-सह-प्रदर्शनी में शिरकत करते हुए युवाओं से उद्योग लगाने का अनुरोध किया। लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई लघु उद्योग संघ और एमएसएमई मंत्रालय ने संयुक्त रूप से यह प्रदर्शनी आयोजित की है।

इस प्रदर्शनी में देशभर की विभिन्न औद्योगिक और स्टार्टअप इकाइयों की तरफ से एमएसएमई उत्पादों की लगभग 400 दुकानें लगाई गई हैं।

राणे ने कहा कि एमएसएमई मेला के आयोजन का लक्ष्य कोटा में आर्थिक प्रगति और औद्योगिक क्रांति लाना है। कोटा को पहले से ही कोचिंग का गढ़ माना जाता है।

उन्होंने स्थानीय उद्यमियों से कोटा में मौजूदा लगभग 36 हजार एमएसएमई की संख्या को अगले साल तक बढ़ाकर लगभग 60 हजार करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देश भर में 6.30 करोड़ एमएसएमई मौजूद हैं।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिड़ला भी मौजूद थे। बिड़ला ने एमएसएमई इकाइयों को देश की आर्थिक वृद्धि का इंजन बताते हुए कहा कि यह सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई लोगों का जीवन-स्तर सुधारने और उन्हें रोजगार देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी