देश की खबरें | जयपुर में युवक की हत्या, हमलावर नगदी का बैग लेकर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर आयुक्तालय के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाश दिन दहाडे एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या करके नगदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात सितम्बर जयपुर आयुक्तालय के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाश दिन दहाडे एक पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या करके नगदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार घटना एक व्यवसायिक भवन की पार्किंग में हुई जहां मृतक निखिल गुप्ता (36) सीकर रोड स्थित बैंक में नगदी जमा कराने गए थे।

यह भी पढ़े | Kerala Shocker: तिरुवनंतपुरम में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ने महिला को COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट देने के नाम पर किया रेप, हुआ गिरफ्तार.

थानाधिकारी मांगी लाल बिश्नोई ने बताया, ‘‘तीन-चार बदमाश घटना के समय वहां मौजूद थे। एक बदमाश ने निखिल पर गोली चलाई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गये। आरोपियों के पास कम से कम एक मोटरसाईकिल थी।’’

पुलिस के अनुसार निखिल गुप्ता ए यू अपार्टमेंट में बैंक की शाखा में शनिवार और रविवार की जमा हुई राशि जमा करवाने गए थे। पुलिस ने बताया कि पार्किंग में गुप्ता जैसे ही अपनी कार से उतरे आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और नगदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गये।

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग उसकी मदद के लिये आये और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घायल गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आरोपियों की पहचान के लिये भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज