देश की खबरें | युवा कांग्रेस का ‘लीगल फेलोशिप’ कार्यक्रम शुरू, सामाजिक न्याय को प्रतिबद्ध अधिवक्ताओं की करेगी पहचान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय युवा कांग्रेस ने सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्ध कानूनी पेशेवरों की पहचान करने और उन्हें सार्वजनिक सेवा के साथ जोड़ने के मकसद से ‘लीगल फेलोशिप’ कार्यक्रम शुरू किया है।

नयी दिल्ली, 26 मई भारतीय युवा कांग्रेस ने सामाजिक न्याय को लेकर प्रतिबद्ध कानूनी पेशेवरों की पहचान करने और उन्हें सार्वजनिक सेवा के साथ जोड़ने के मकसद से ‘लीगल फेलोशिप’ कार्यक्रम शुरू किया है।

संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस फेलोशिप का उद्देश्य सामाजिक न्याय और सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध होनहार कानूनी पेशेवरों की पहचान करना और उन्हें सार्वजनिक सेवा के साथ जोड़ना है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष के उदय भानु चिब ने कहा, ‘‘भारत आज कानूनी और नैतिक चौराहे पर खड़ा है। आज एक मजबूत, युवा-संचालित कानूनी आंदोलन बनाने की तत्काल आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारी अदालतें न्याय के मंदिर हैं, तो युवा वकीलों को इसका निडर पुजारी होने चाहिए।’’

युवा कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपेश भदौरिया ने कहा कि अब समय आ गया है जब वकीलों को राष्ट्र की आत्मा को बचाने के लिए खड़े होना चाहिए।

भदौरिया का कहना था, ‘‘आज, जब संवैधानिक मूल्यों पर दबाव है और हाशिए पर पड़ी आवाज़ों को दबाया जा रहा है, वकील मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते। हमें लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए पहली पंक्ति बनना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू