खेल की खबरें | युवा ब्रिगेड के पास शतरंज में आनंद की विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता: हम्पी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर (जीएम) कोनेरू हम्पी ने बुधवार को कहा कि शतरंज विश्व कप में युवा भारतीयों की हालिया सफलता विश्वनाथन आनंद की विरासत को आगे ले जाएगी।

कोलकाता, 30 अगस्त दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर (जीएम) कोनेरू हम्पी ने बुधवार को कहा कि शतरंज विश्व कप में युवा भारतीयों की हालिया सफलता विश्वनाथन आनंद की विरासत को आगे ले जाएगी।

आर प्रज्ञानानंदा पिछले हफ्ते विश्व कप उपविजेता बनने वाले 18 साल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। अपने अभियान के दौरान, उन्होंने आठ-खिलाड़ियों के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी अपनी जगह पक्की कर ली, जो 2024 में शतरंज में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन के लिए चुनौती का निर्धारण करेगा।

बाकू में हाल ही में संपन्न विश्व कप में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जिनमें डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती भी शामिल थे।

कम उम्र में सफलता हासिल करने के तरीके को जानने वाली हम्पी ने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर प्रज्ञानानंदा ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। हमने डी गुकेश के साथ अर्जुन और निहाल (सरीन) के प्रदर्शन को भी देखा। ये प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह है। हर किसी के पास अलग तरह की कौशल है और ये भी एक दूसरे से काफी अलग हैं।’’

महज 15 साल की उम्र में महिला ग्रैंड मास्टर बनी हम्पी शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे टाटा स्टील शतरंज चैम्पियनशिप में चुनौती पेश करेंगी।

एशियाई खेलों में दो बार स्वर्ण जीतने वाली इस खिलाड़ी को उम्मीद है कि भारत के पास जल्द ही 100 ग्रैंडमास्टर होंगे।

भारत को इस साल जुलाई में अपना 83वां ग्रैंडमास्टर (आदित्य सामंत) मिला था।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोग हमेशा मानते थे कि भारत क्रिकेट के लिए अधिक लोकप्रिय है, लेकिन हम इसे बदल रहे हैं। शतरंज भी उतना ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है। अब आप किसी भी घर में शतरंज खिलाड़ियों के नाम सुन सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘  इस खेल में काफी हद तक बदलाव आया है। पहले बहुत कम दर्शक आते थे लेकिन अब खेल से बहुत सारे कॉर्पोरेट्स भी जुड़े रहे हैंं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\