देश की खबरें | शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में युवक का आत्मदाह का प्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधवार को यहां आयोजित आमसभा के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को कथित तौर पर एक किसान बताकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर और पीकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

देवास, (मप्र) 27 जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुधवार को यहां आयोजित आमसभा के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को कथित तौर पर एक किसान बताकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर और पीकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को उसके द्वारा माचिस जलाने से पहले ही पकड़ लिया और हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की पहचान जिले के थाना पीपलरावां के कुमारिया गांव निवासी अनूप सिंह हाड़ा के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति और इसके बच्चों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं और इस पर इनाम भी घोषित है।

डावर ने बताया कि सीहोर जिले के जावर थाने की पुलिस ट्रैक्टर चोरी के मामले की जांच के दौरान इस व्यक्ति के तीन ट्रैक्टर संदिग्ध मानकर उठाकर ले गयी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर इसने पुलिस पर जबरन तीन ट्रैक्टर उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है और बुधवार को मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिये उनकी सभा में मिट्टी का तेल पीकर और स्वयं पर डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस व्यक्ति को हिरासत में लेकर अस्पताल में उसका उपचार करा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी