देश की खबरें | नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हल्द्वानी (उत्तराखंड), 30 अगस्त नैनीताल को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार करने के बाद आज हल्द्वानी लाया गया।
उन्होंने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में नितिन शर्मा के नाम से धमकी देने वाले आरोपी ने अब धर्म परिवर्तन कर लिया है और वह अपनी पहचान खालिद बता रहा है।
बुधवार दोपहर भारी पुलिस सुरक्षा में आरोपी को मेडिकल जांच के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल लाया गया।
भट्ट ने बताया कि चार अक्टूबर को आरोपी ने पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर धमकी भरा संदेश डाला था।
नितिन शर्मा के नाम से डाले गए संदेश में कहा गया था, ‘‘हम नैनीताल के अलग—अलग स्थानों पर 24 घंटे के भीतर बम विस्फोट करेंगे। हर बम फूटेगा और हिजबुल मुजाहिद्दीन इसकी जिम्मेदारी लेता है।’’
इस संबंध में, तल्लीताल थाने में सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शर्मा मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)