देश की खबरें | प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से एक युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

महोबा (उप्र), 18 नवंबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव में एक लड़की से प्रेम प्रसंग की वजह से एक युवक की उसके दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अजहर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया, "महुआ बांध गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे गौरीशंकर (20) नामक युवक को उसके पुराने दोस्त ने तमंचे से गोली मार दी।

यह भी पढ़े | Chhath Mahaparv: उत्तर प्रदेश में छठ पूजा को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश.

उन्होंने बताया कि इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने बताया कि युवक के गले में गोली लगी थी ।

उन्होंने बताया कि "इस सिलसिले में मृत युवक गौरीशंकर के पुराने दोस्त शिवम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।"

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में गोलीबारी की शुरू, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई: 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अब तक की जांच का हवाला देते हुए एसएचओ ने बताया कि "मृत युवक और आरोपी युवक पुराने दोस्त हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे गौरीशंकर गांव के शिव मन्दिर से वापस अपने घर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे शिवम ने तमंचे से उसके गले में गोली मार दी और फरार हो गया।"

उन्होंने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि "पिछले साल एक लड़की से कथित प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे दोनों के परिजनों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। मामले आगे की जांच की जा रही है और फरार शिवम की गिरतारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\