देश की खबरें | प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर हुई थी युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद के सेक्टर-24 थानाक्षेत्र के सेक्टर-32 के पास बीते बुधवार की देर रात हुई कमल शर्मा नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, दो अक्टूबर जनपद के सेक्टर-24 थानाक्षेत्र के सेक्टर-32 के पास बीते बुधवार की देर रात हुई कमल शर्मा नाम के युवक की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: मंगलवार को दुसरे चरण के लिए होगी वोटिंग, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत इन बड़े नेताओं का भविष्य दांव पर.

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक चर्चित यू-ट्यूबर तथा बाइक स्टंट करने वाला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने की वजह से हुई थी।

कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि निठारी गांव के रहने वाले कमल की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि इस बाबत मृतक के चाचा की शिकायत पर थाना सेक्टर-24 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़े | MP Bye-Election 2020: कमलनाथ का शिवराज सिंह के कर्जमाफी वाले बयान पर पलटवार, कहा-मुझे आश्चर्य होता है कि इतनी बेशर्मी से ये इतना झूठ कैसे बोल सकते हैं.

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को पुलिस ने इस घटना में शामिल निजामुल खान, सुमित शर्मा तथा अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

अपर आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि निजामुल एक चर्चित यू-ट्यूबर है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक का कमल की बहन से प्रेम संबंध था। कमल इस बात का विरोध कर रहा था। जिसकी वजह से उसकी हत्या की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू