देश की खबरें | दोस्त के साथ कार में जा रहे युवक को गलती से चली गोली लगी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र में ए सिटी के पास अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर जा रहे युवक की शनिवार को पिस्तौल से कथित तौर पर गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, सात नवंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र में ए सिटी के पास अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर जा रहे युवक की शनिवार को पिस्तौल से कथित तौर पर गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नकुल उर्फ नंदू शर्मा निवासी अच्छेजा (बादलपुर) ने बिसरख पुलिस को सूचना दी कि शनिवार शाम को वह अपने मित्र सौरव मावी (22 वर्ष)निवासी धर्मपुरा (बादलपुर) के साथ गांव पतवारी से अपने एक अन्य मित्र सचिन के यहां जा रहे थे।

यह भी पढ़े | अमेरिकी चुनाव का सस्पेंस खत्म, जो बिडेन होंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति: 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शर्मा में मुताबिक तभी रास्ते में सौरव पिस्तौल निकालकर सेल्फी लेने लगा, तथा पिस्तौल से खेलने लगा।

अपर उपायुक्त ने बताया कि जैसे ही दोनों थाना बिसरख क्षेत्र के ए सिटी गोल चक्कर के पास पहुंचे सौरव की पिस्तौल से अचानक गोली चली और वह उसके सीने में लगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Exit Polls Result: आजतक- Axis My India एग्जिट पोल के अनुसार RJD बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, तेजस्वी यादव CM के लिए पहली पसंद.

उन्होंने बताया कि नकुल ने उसे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल ले गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने नंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना में इस्तेमाल पिस्तौल व कार की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\