देश की खबरें | आप ने किया किसानों का समर्थन, कहा - ‘काले’ कृषि कानून वापस लिए जाने चाहिए’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने शुक्रवार को किसानों का समर्थन किया जो केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और कहा कि इन ‘‘काले कानूनों’’ को वापस लिया जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने शुक्रवार को किसानों का समर्थन किया जो केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और कहा कि इन ‘‘काले कानूनों’’ को वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान ‘‘काफी संघर्ष’’ के बाद दिल्ली पहुंचे और इस दौरान उन्हें विभिन्न बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारें और लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े | Bus Caught Fire in Rajasthan: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से बस में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई घायल.

‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत महानगर में प्रवेश का प्रयास करने वाले किसानों की भिड़ंत दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस से हुई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

बाद में अधिकारियों ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने और बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति दी।

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

पार्टी के पंजाब प्रभारी और तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि आप किसानों की मांग के समर्थन में खड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक इन काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तब तक किसान अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और आप उनके समर्थन में खड़ी है।’’

आप के बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निरंकारी मैदान में प्रदर्शन करने के दौरान किसानों को कोई दिक्कत नहीं आए। बाद में वह किसानों का स्वागत करने सिंघु बॉर्डर पहुंचे।

झा ने कहा कि उन्होंने किसानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह हरसंभव प्रयास करेंगे कि किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आए।

आप के प्रवक्ता और राजिंदर नगर के विधायक राघव चड्ढा ने किसानों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी सभी आवश्यक व्यवस्था का ख्याल रखेगी।

राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने भी किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इतने संघर्ष के बाद किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। उन पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और जब सरकार के सभी उपाय विफल हो गए तो उन्हें अनुमति दी गई। सरकार ने बैठक की तारीख खिसकाकर तीन दिसंबर क्यों कर दी। किसान अभी संघर्ष कर रहे हैं तो तब तक क्यों इंतजार किया जाए।’’

रिठाला से आप के विधायक मोहिंदर गोयल ने कहा कि किसानों को भोजन देने के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र में रसोई शुरू कर दी गई है।

चांदनी चौक से आप के विधायक परलाद सिंह साहनी ने ट्वीट किया कि आप दिल्ली में किसानों का स्वागत करती है। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसानों का पूरा ख्याल रखेंगे और सभी आवश्यक इंतजाम करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\