Pakistan vs West Indies: दूसरा टेस्ट हारने के बाद शान मसूद ने मीडिया से किया आग्रह, बोले- आप खिलाड़ियों अनादर नहीं कर सकते

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच ने हार का सामना करने के बाद सोमवार को यहां अपने देश के मीडिया से खिलाड़ियों का अपमान नहीं करने का आग्रह किया.

शान मसूद (Photo credit: X @therealpcb)

मुल्तान, 27 जनवरी: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच ने हार का सामना करने के बाद सोमवार को यहां अपने देश के मीडिया से खिलाड़ियों का अपमान नहीं करने का आग्रह किया. वेस्टइंडीज की 120 रन की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में मसूद ने उस समय अपना आपा खो दिया जब उन से पूछा गया कि क्या वह खुद टीम की कप्तानी छोड़ेंगे या पीसीबी को उन्हें हटाना पड़ेगा.

यह भी पढें: Pakistan vs West Indies 2nd Test 2025 Day 3 Scorecard: दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रन से हराया, सीरीज को 1-1 की बराबरी पर किया खत्म, देखें मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान के कप्तान ने इस सवाल को नजरअंदाज करते हुए अगला सवाल पूछने को कहा लेकिन जिस पत्रकार ने इस सवाल को पूछा था उसने उनसे पहले इसका जवाब देने के लिए कहा.

मसूद ने कहा, ‘‘ आपकी अपनी सोच हो सकती है और मैं उसका सम्मान करता हूं लेकिन आपके प्रश्न में बहुत अनादर का भाव है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आपको खिलाड़ियों, मेरा और अन्य किसी का अनादर नहीं करना चाहिये. हम सभी पाकिस्तान के लिए खेलते हैं और नतीजे हासिल करते हैं लेकिन कोई भी इस तरह के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। आपको यह समझना होगा. इससे मुझे कोई शिकायत नहीं है कि आप किसी को नीचा दिखाना चाहते हैं लेकिन हम सभी पाकिस्तान के खिलाड़ी हैं.’’

मसूद ने कहा कि फैसला करने का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास है और बोर्ड ने जो भी फैसले लिए हैं उन्हें खिलाड़ियों ने हमेशा स्वीकार किया है. उन्होंने कहा, ‘‘आपको समझना होगा और सराहना करनी होगी कि हम कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इसका पता लगाना चाहिए.  हम कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं और हमने घरेलू मैदान पर पिछले चार में से तीन टेस्ट जीते हैं.’’

मसूद ने माना कि मैच के पहले दिन  38 रन पर सात और 64 रन पर आठ विकेट चटकाने के बाद उनके गेंदबाज वेस्टइंडीज को जल्दी आउट करने में विफल रहे और फिर बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में खराब प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पिछले कुछ समय से निचले क्रम को जल्दी आउट नहीं कर पाने की समस्या का सामना कर रहे हैं और हमें इससे निपटने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि टेस्ट में आपको एक टीम के रूप में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठाना होता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड