देश की खबरें | योगी सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं हालात : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को भ्रम, संशय और दिशाहीनता की शिकार करार देते हुए सोमवार को कहा कि कोविड—19 महामारी के कारण पैदा हालात अब सरकार के काबू से बाहर हो गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 20 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को भ्रम, संशय और दिशाहीनता की शिकार करार देते हुए सोमवार को कहा कि कोविड—19 महामारी के कारण पैदा हालात अब सरकार के काबू से बाहर हो गये हैं।

यादव ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रम, संशय और दिशाहीनता की शिकार है। कानून—व्यवस्था हो या कोरोना महामारी, स्थितियां उसके नियंत्रण में नहीं रह गईं हैं। प्रशासनिक मशीनरी अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वसनों के अम्बार लग गए हैं, मगर उन पर अमल से सभी बच रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की बीच T20 वर्ल्ड कप 2020 स्थगित: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संकट घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है और दो दिन के लॉकडाउन का भी कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण और मौतों की बढ़ती संख्या चिन्ताजनक है। अस्पतालों में कोविड-19, मरीजों को भर्ती में तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: उमर अब्दुल्ला ने सचिन पायलट की बगावत को लेकर कही ये बात.

सपा अध्यक्ष ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयी बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सैलाब से हालात गम्भीर हैं। विभिन्न जिलों में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त—व्यस्त है। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी जिससे गांवों में कटान शुरू हो गई है। जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई जगह लोग गांवों में अपने मकानों की छतों पर बैठे हुए हैं। उन्हें कोई राहत भी नहीं पहुंच पाई है।’’

यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति तो भाजपा सरकार में शुरू से ही बिगड़ी रही है। उन्होंने दावा किया कि आए दिन हत्या, लूटपाट, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं होती रहती हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पत्रकार भी पुलिस के दुर्व्यवहार के शिकार बनाए जा रहे हैं और उनके कर्तव्य पालन को भी पुलिस अपराध मानती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट