देश की खबरें | योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य भी नहीं हैं तथा वह कभी इस विधानसभा से और कभी उस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं और उन्हें कोई टिकट नहीं दे रहा है।

लखनऊ, सात जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य भी नहीं हैं तथा वह कभी इस विधानसभा से और कभी उस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं और उन्हें कोई टिकट नहीं दे रहा है।

अखिलेश आज पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंडा में थे।

उन्होंने पत्रकारों से एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्‍यमंत्री (योगी आदित्‍यनाथ) टिकट मांग रहे हैं, कभी इस विधानसभा से, कभी उस विधानसभा से और कोई उन्हें टिकट नहीं दे रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, ''वह (योगी) भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं और पूरी भाजपा के लोग उनसे दुखी हैं, जितने भी सीनियर (वरिष्ठ) हैं, सब दुखी हैं। वो कहते हैं कि खून पसीना बनाकर हमने पार्टी बनाई और ये जाने कहां से आ गए और बैठ गए।''

अखिलेश ने यह भी कहा, ''जिस तरह से सूचना आ रही है कि वह (योगी) यहां से चुनाव लड़ेंगे, वह वहां से लड़ेंगे उससे लगता है कि वो टिकट मांग रहे हैं, कितने कमजोर मुख्यमंत्री हैं जो टिकट मांग रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि योगी के बारे में कभी मथुरा तो कभी अयोध्‍या तो कभी गोरखपुर से चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव ने बीते दिनों एक पत्र लिखकर योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की थी।

अखिलेश ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, ''हम बहुत जल्द बता देंगे कि हम कहां से चुनाव लड़ेंगे, हमारी पार्टी तय करेगी कि मैं चुनाव लड़ाऊं कि चुनाव लडूं या चुनाव लड़कर भी लड़ाऊं, यह पार्टी तय करेगी।''

उन्होंने भाजपा पर अपने कार्यक्रमों की नकल करने का आरोप लगाते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी के एक नेता ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगा दी तो आज भाजपा ने भी उनकी मूर्ति लगा दी। इसी तरीके से सपा का एक विजय रथ निकला तो भाजपा के छह रथ निकल पड़े लेकिन सपा का एक रथ भारी है।''

अखिलेश ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज