जरुरी जानकारी | योगी ने ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उ0प्र0 को द्वितीय स्थान पर उद्यमियों ,जनता को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किए जाने पर निवेशकों एवं उद्यमियों सहित राज्य की जनता को बधाई दी है।

लखनऊ, पांच सितम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किए जाने पर निवेशकों एवं उद्यमियों सहित राज्य की जनता को बधाई दी है।

उन्होंने कहा है कि स्टेट बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान-2019 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश ने अपनी रैंकिंग में 10 पायदान का सुधार करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 में प्रदेश का स्थान 12वां था।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस की रैंकिंग में अभूतपूर्व और उल्लेखनीय सुधार की यह उपलब्धि सभी के सहयोग से सम्भव हुई है। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उद्यमियों, निवेशकों तथा उद्योगपतियों को अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए, इसके लिए राज्य सरकार ने आकर्षक नीतियां बनाकर उन्हें लागू किया है। निवेशकों तथा उद्यमियों की सुविधा के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। उद्यम स्थापना की कार्यवाही को सुगम, पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से सम्पन्न करने के लिए व्यापक स्तर पर इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलाजी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘ईज आफ डुइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में राज्य द्वारा लगायी गयी ऊंची छलांग से यह सिद्ध हो गया है कि प्रदेश सरकार के इन समस्त प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश निवेशकों एवं कारोबारियों के लिए एक आकर्षक गंतव्य के तौर पर उभरा है।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों और उद्योगपतियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में ‘ईज़ आॅफ डुइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में और सुधार करते हुए उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि स्टेट बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान-2019 में उत्तर प्रदेश ने गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि अनेक अग्रणी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि ईज आफ डुइंग बिजनेस की वर्तमान रैंकिंग उद्यमियों और निवेशकों के शत-प्रतिशत फीडबैक के आधार पर उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार (डी0पी0आई0आई0टी0) द्वारा जारी की गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि डी0पी0आई0आई0टी0 द्वारा सुझाए गए 187 सुधारों में से उत्तर प्रदेश द्वारा 186 सुधार लागू किए गए। प्रदेश की इस उपलब्धि में सिंगल विण्डो पोर्टल ‘निवेश मित्र’ का महत्वपूर्ण योगदान है। विगत दो वर्षों में प्राप्त 2,29,936 अनापत्ति/लाइसेंस प्रकरणों में से निवेश मित्र के माध्यम से 94 प्रतिशत मामलों को निस्तारित करते हुए उद्यमियों को अनापत्ति/लाइसेंस निर्गत किए गए।

कारोबारी सुगमता को और व्यापक बनाने तथा सम्पूर्ण प्रदेश में ‘ईज आॅफ डुइंग बिजनेस’ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा समस्त 75 जनपदों के लिए ‘ईज आॅफ डुइंग बिजनेस’ की जनपदवार रैंकिंग निर्धारित करने की व्यवस्था की गई है। इससे जनपदों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होगी, प्रदेश में निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी और ‘ईज आफ डुइंग बिजनेस’ में वृद्धि होगी।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\