देश की खबरें | योगी ने केन्द्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उप्र में गतिविधियां शुरू कराने की तैयारी करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अनलॉक’ व्यवस्था के तहत आगामी आठ जून से शुरू की जाने वाली गतिविधियों को केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कराए जाने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए।

जियो

लखनऊ, चार जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अनलॉक’ व्यवस्था के तहत आगामी आठ जून से शुरू की जाने वाली गतिविधियों को केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कराए जाने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आठ जून से मिलने वाली छूट के सन्दर्भ में अध्ययन करते हुए पूरी तैयारी के साथ इस व्यवस्था को लागू किया जाए।

यह भी पढ़े | पंजाब: जिम मालिकों और एथलीटों ने जिम खोलने के लिए विरोध प्रदर्शन किया : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में ‘अनलॉक’ व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिये, ‘‘पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जाए। राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) 112 के माध्यम से सघन गश्त सुनिश्चित की जाए। सुरक्षित यातायात पर विशेष ध्यान दिया जाए।’’

उन्होंने सामाजिक दूरी बनाये रखने संबंधी नियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी भीड़ एकत्रित न होने पाए।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के PWD मंत्री अशोक चव्हाण ने कोरोना वायरस को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी.

योगी ने निर्देश दिए कि पृथक केन्द्र तथा सामुदायिक रसाई की व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रसाई के माध्यम से श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था जारी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में स्वस्थ पाए गए श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराते हुए पृथक रहने के लिए घर भेजा जाए। श्रमिकों को एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जिलों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों की कोविड एवं अन्य अस्पतालों की निरीक्षण सम्बन्धी रिपोर्टों की नियमित समीक्षा की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में उपचार, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि के बेहतर प्रबंध किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्ध नगर जिले, कानपुर नगर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद तथा बुलन्दशहर में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन जिलों में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी