देश की खबरें | बिहार में 'उप्र मॉडल' लाने के लिए योगी और नीतीश को पदों की अदला-बदली करनी चाहिए:राबड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा योगी के शासन ‘‘मॉडल’’ को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं।

पटना, 30 मार्च बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ के साथ पदों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए क्योंकि नीतीश की सहयोगी भाजपा योगी के शासन ‘‘मॉडल’’ को बेहतर बता रहे हैं और इसे यहां लागू किए जाने की बात कर रहे हैं।

बिहार विधान परिषद के बाहर राजद नेता ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कथित रूप से विफल रहने और ‘‘डबल इंजन’’ सरकार (केंद्र और राज्य में राजग का शासन) के दावों के बावजूद शराबबंदी को प्रभावी ढंग से नहीं लागू किए जाने के लिए मौजूदा राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उक्त टिप्पणी की।

भाजपा नेताओं के यह कहे जाने पर कि बिहार में ‘‘योगी मॉडल’’ की जरूरत है, राबड़ी ने कहा, ‘‘योगी मॉडल को बिहार लाने से किसी ने रोका है क्या? योगी को लाकर यहां बिठा दें और बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) को उत्तर प्रदेश भेज दें।’’

उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा खेमे में ‘‘योगी मॉडल’’ की आवश्यक्ता उस समय से जतायी जा रही, जबसे योगी ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटकर इतिहास रचा है।

बुधवार को भाजपा के विधायक विनय बिहारी ने कहा कि उनकी पार्टी का अब अपना खुद का मुख्यमंत्री चाहिए क्योंकि भाजपा विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है।

हालांकि, विनय ने कहा कि यह उनकी निजी राय है और फैसला पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है।

वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 74 सीटें जीतीं जो राजद से एक कम लेकिन मुख्यमंत्री के दल जदयू से कहीं अधिक थीं, जिसने अपना अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया और 30 से कम की संख्या पर सिमट गयी।

बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी द्वारा बनाई गई विकासशील इंसान पार्टी के सभी तीन विधायक हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे इस दल के विधायक अब 77 हो गए।

विनय बिहारी का कहना था कि भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद जो लगातार चौथी बार कटिहार विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनके अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

हालांकि, भाजपा मुख्यालय के सूत्रों ने विनय बिहारी की उक्त टिप्पणी पर नाराजगी जताई और कहा कि नीतीश के मुख्यमंत्री बने रहने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सलाह पर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\