देश की खबरें | योगी ने मान लिया, उनकी सरकार के दिन बस गिने-चुने : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मान चुके हैं कि राज्य में उनकी सरकार के दिन गिने-चुने रह गये हैं, इसीलिये वह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार कार्य में जुट गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 20 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मान चुके हैं कि राज्य में उनकी सरकार के दिन गिने-चुने रह गये हैं, इसीलिये वह बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार कार्य में जुट गये हैं।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा ''मुख्यमंत्री ने मान लिया है कि प्रदेश में उनकी सरकार के दिन गिने-चुने रह गए हैं। हर मोर्चे पर विफलता के नाते वह आगामी आम चुनाव में टिक नहीं पाएंगे। इसलिए इन दिनों वह बिहार में चुनाव प्रचार में लग गए हैं। न यहां रहेंगे, न जनता की चीख पुकार सुनाई देगी।''

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर LJP ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह त्रस्त है। कमजोरों पर भाजपा सरकार की दहशतगर्दी इतनी बढ़ी हुई है कि लोग विधान भवन के सामने ही आत्मदाह करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश के सर्वाधिक सुरक्षित क्षेत्र में आत्मदाह की घटनाएं सरकार के संवेदनहीन एवं अमानवीय होने का प्रमाण है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कमजोरों पर सरकार का अत्याचार बढ़ता जा रहा है। दलितों पर अत्याचार सभी हदें पार कर गया है। बाराबंकी में दुकान पर कब्जे और लखनऊ में मकान मालिक के उत्पीड़न से क्षुब्ध लोगों ने कल आत्मदाह का रास्ता अपनाया। महाराजगंज से आई एक महिला ने भी खुद को आग लगा ली थी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: इमरती देवी पर शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस से पूछा सवाल, क्या कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

अखिलेश ने कहा कि शायद भाजपा के पास कोई योजना नहीं होने से इसका नेतृत्व हताशा में डूब गया है। मुख्यमंत्री ने यह फार्मूला अपना रखा है 'जनता के नाम जो समाजवादी पार्टी का काम, बस उसे कर लेना है अपने नाम।'

उन्होंने कहा ''भाजपा नेतृत्व यह नहीं भूले कि जनता भी सच जानती और पहचानती है। जैसे ही विधानसभा चुनाव 2022 की घड़ी आएगी, वह अपने मतों से दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\