देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लखनऊ, 28 जुलाई योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो मुख्यमंत्री पद पर आठ वर्ष और 127 दिन तक आसीन रहे थे। इसके मुकाबले, आदित्यनाथ अब तक आठ वर्ष, चार माह और 10 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपराध पर लगाम कसने और राज्य को ‘नए उत्तर प्रदेश” में बदलने की दिशा में काम किया है।

बयान में आदित्यनाथ सरकार की गत आठ सालों की योजनाओं को गिनाते हुए बताया गया है कि इस अवधि में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश को बुनियादी ढांचे, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम दिए हैं।

इसमें कहा गया है कि गोरखपुर में एम्स की स्थापना हो, पूर्वांचल-एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या फिल्म सिटी जैसे कई बड़ी परियोजनाएं इसके उदाहरण हैं।

बयान में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन वितरण, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड