देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में मनाया गया योग दिवस, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों, खासकर विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
शिमला, 21 जून हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों, खासकर विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान पर योग किया जबकि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख राजीव बिंदल ने क्रमश: ऊना और सोलन में योग किया।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ सदस्य और स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने सोलन में योगासन किए।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा, ''योग और प्राणायाम का अभ्यास हमें तनाव मुक्त जीवन जीने और शरीर व मन को स्वस्थ रखने में सक्षम बनाता है।''
उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के महत्व पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर योग करने के लिए कई लोग सुबह-सुबह सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में एकत्र हुए।
दुनियाभर में योग के बढ़ते चलने के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी।
इस दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास के अनेक लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)