देश की खबरें | योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ता है: हिमंत

गुवाहाटी, 21 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि दुनिया ने एक बार फिर योग की शक्ति को पहचाना है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पक्षों को जोड़ता है।

शर्मा ने कहा कि आज योग वैश्विक जीवनशैली का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है।

उन्होंने यह बात बक्सा ज़िले के सालबाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह संतुलित जीवनशैली और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला साधन है।

शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी दुनिया में योग एक ऐसा माध्यम बन चुका है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य भर में सरकारी और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संगठनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शर्मा ने कहा, "योग हमारी शानदार सांस्कृतिक विरासत है और पूरी दुनिया ने इसे स्वीकार किया है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाने के लिए प्रयास किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)